डाक्टर अली अकबर विलायती ने कहा कि मध्य पूर्व की जनता इस्लामी सिद्धांतों पर स्थापित हुकूमत की इच्छुक है जबकि शासक इस बात को अपने पक्ष में हानिकारक समझते हैं इसलिए तानाशाह शासकों के खिलाफ विरोध होता है।
अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की उच्च परिषद के सदस्य डॉ अली अकबर विलायती ने तेहरान में जनरल असेम्बली की बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्र में पाए जाने वाले मौजूदा तनाव की ओर इशारा किया और कहा: एक अमेरिकी अधिकारी ने हालिया दिनों में इराक़ के बटवारे की इच्छा जाहिर की है, “साम्राज्यवादी ताकतें फूट डालो और राज करो” के फारमूले पर अमल करते हुए सीरिया और इराक़ को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं और उनका यह सपना कभी साकार नहीं हो सकता।
उन्होंने इस बात का वर्णन करते हुए कि हालांकि आए दिन शिया सुन्नी मतभेद और फूट का माहौल फैलाने वाले तत्व समाज में पनपते रहते हैं, कहा क्षेत्र में पाए जाने वाली तनाव का धर्म से कोई संबंध नहीं है और न ही यह शिया सुन्नी की लड़ाई है बल्कि यह सब यहूदी लॉबी के अधीन परवान चढ़ने वाले साम्राज्यवादी षड्यंत्र का नतीजा है जो पूरी तरह से इस्लाम के दुश्मन हैं।
उन्होंने यह सवाल उठाते हुए कहा कि मिस्र, ट्यूनीशिया और लीबिया में कहां धर्म की बात है? फिर वहां पर क्यों युद्ध और लड़ाई का सामना है? मध्य पूर्व वास्तव में सही लीडरशिप से वंचित है जिसकी वजह से क्षेत्र को इन कठिनाइयों का सामना है।
डाक्टर अली अकबर विलायती ने कहा कि मध्य पूर्व के लोग, इस्लामी सिद्धांतों पर आधारित हुकूमत के इच्छुक हैं जबकि तानाशाह शासक इस बात को अपने विरूद्ध समझते हैं इसलिए शासकों के खिलाफ़ विरोध की आवाज बुलंद होती है।
उन्होंने क्षेत्र में अस्थिरता का मुख्य कारण अमेरिका और इस्राईल के षड़यंत्र बताया और कहा कि अमेरिका और इस्राईल मध्य पूर्व से अपने हित के तलबगार हैं वह प्रत्यक्ष या अप्रतक्ष्य रूप से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं और इस दौरान कुछ सुस्त देश भी उनके दिखाए हुए भ्रम से धोखा खाकर उनके लिए मैदान तैयार कर रहे हैं।
विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की उच्च परिषद के सदस्य ने अहलेबैत के अनुयायियों की जिम्मेदारियों को गंभीर बताते हुए कहा: दुश्मन के निहित हाथ का पर्दा फाश करने के लिए, मुसलमानों के बीच एकता का माहौल बनाना और चरमपंथी षड़यंत्र का पर्दा चाक करना, अहलेबैत अ. के सभी अनुयायियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।